अफगानिस्तान: कंधार हवाई अड्डे पर हमला, दागे गए 3 रॉकेट; सभी उड़ाने रद्द

By: Pinki Sun, 01 Aug 2021 11:05:43

अफगानिस्तान: कंधार हवाई अड्डे पर हमला, दागे गए 3 रॉकेट; सभी उड़ाने रद्द

तालिबान से त्रस्त अफगानिस्तान पर लगातार हमले बढ़ते जा रहे हैं। अफगानिस्तान के कंधार एयरपोर्ट पर शनिवार को रॉकेट से हमला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एयरपोर्ट पर तीन रॉकेट दागे गए हैं। इनमें से 2 रनवे पर गिरे और ब्लास्ट हो गए। शनिवार देर रात हुए इस हमले में किसी की जान जाने की खबर नहीं है। हमले के बाद सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। हमले के पीछे तालिबान का हाथ माना जा रहा है, क्योंकि ये हमला ऐसे समय हुआ है, जब तालिबान के लड़ाकों ने हेरात, लश्कर गाह और कंधार को चारों तरफ से घेर रखा है। एयरपोर्ट के चीफ मसूद पश्तून ने न्यूज एजेंसी AFP को बताया कि रनवे को ठीक करने का काम किया जा रहा है। रविवार शाम तक काम पूरा होने की उम्मीद है। फिलहाल, कंधार में तालिबान और अफगान सुरक्षाबलों के साथ जंग जारी है।

कंधार अफगानिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यहां के हवाई अड्‌डे का उपयोग अफगानिस्तान की सेना को हथियार और रसद भेजने में भी किया जाता है। इसलिए तालिबान इस एयरपोर्ट पर कब्जा कर अफगान सेना को मिलने वाली मदद को रोकना चाहता है। पिछले 2-3 हफ्तों में तालिबान ने इस इलाके में हमले बढ़ा दिए हैं।

अफगानिस्तान नेशनल डिफेंस सिक्योरिटी फोर्सेज ने अमेरिका की मदद से तालिबानियों के कब्जे वाले कई गांव खाली करा लिए हैं। फोर्सेज के एक्शन के बाद ये साफ हो गया है कि तालिबानियों की हिंसा में पाकिस्तानी लड़ाके भी बराबरी से शामिल हैं। मुठभेड़ के दौरान ऐसे कई लड़ाकों को अफगानी फोर्सेज ने मार गिराया है, जो पाकिस्तानी सेना में अफसर हैं। इनके पास से पाकिस्तानी आईकार्ड भी मिले हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com